PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

केजरीवाल की तीसरी गारंटी के साथ पंजाब की महिलाओं में ख़ुशी की लहर,

There is a wave of happiness among the women of Punjab with Kejriwal's third guarantee

प्रत्येक महिला को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए – राजविन्दर कौर और सीमा वडाला

PTB City News जालंधर : आम आदमी पार्टी महिला की प्रदेश प्रधान राजविन्दर कौर और ज़िला महिला विंग की प्रधान सीमा वडाला ने गुरूवार को कहा कि अरविन्द केजरीवाल की तीसरी गारंटी दुनिया की सब से बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना होगी। राजविंदर कौर और सीमा वडाला ने कहा कि पंजाब की इस गारंटी से राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाएं को सीधा लाभ मिलेगा।

18 साल से अधिक आयु की हरेक औरत को हर महीने एक हजार रूपये नकद मिलेंगे। ‘आप’ की सरकार के इस सहारे के साथ सभी मांएँ -बहनों को सचमुच शक्ति और आत्म सम्मान मिलेगा। उन्होने बताया कि महिलाओं को मिलने वाले यह 1000 रुपए उनको पहले से ही मिल रही मासिक बुढापा पैंशन, विधवा पैंशन, अपंग पैंशन या निर्भरता पैंशन से अलग होगा।

यदि एक परिवार में बेटी, बहु, सास या दादी समेत 18 साल से अधिक उम्र की जितनी भी महिलाएं होंगी सब को एक -एक हज़ार रुपए मिलेंगे। दोनो नेताओं ने कहा कि आप पार्टी की सरकार बनने से पहले दिल्ली के सरकारी खजाने का भी पंजाब जैसा ही हाल था। जहाँ आज इतनी जनसुविधाएं दिए जाने के बावजूद कर्ज़ रहित और लाभ वाला बजट है।

राजविन्दर कौर ने कहा कि आगामी मतदान पंजाब की दिशा और दशा सुधार सकतीं हैं। पंजाब का उसी तरह भविष्य बदल सकतीं हैं, जैसे दिल्ली में ‘आप’ की सरकार ने बदला है। इस बार एक मौका केजरीवाल को देना है। जैसे दिल्ली वालों ने दिल्ली में दिया था, जहाँ इतने ज़्यादा काम किये कि इसके बाद बहां बाकी रिवायती पार्टियाँ साफ़ ही हो गई। इस मौके पर ज़िला प्रधान और हलका इंचार्ज जालंधर कैंट से ओलम्पियन सुरिन्दर सिंह सोढी, देहाती प्रधान प्रिंसिपल प्रेम कुमार हलका इंचार्ज फिलौर, उप प्रधान हरचरन सिंह संधू, ज़िला सचिव सुभाष शर्मा और रॊमन‌ कुमार बंटी मौजूद थे।