PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने किया दिल्ली के शिक्षा मंत्री पर ट्वीट वॉर, कहा फ़र्ज़ी नेता और फ़र्ज़ी आंकड़े,

Fake leaders, fake figures Education Minister Pargat Singh slams his Delhi counterpart for ‘forged’ figures Punjab Manish Sisodia

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी पर फिर से हमला बोलते हुये शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने आज कहा कि फ़र्ज़ी नेता लोगों को गुमराह करने के लिए फ़र्ज़ी आंकड़े पेश कर रहे हैं। आज यहां जारी एक बयान में पंजाब के शिक्षा मंत्री ने उम्मीद जताई कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री की तरफ से 250 स्कूलों के टिकानों सम्बन्धी जारी की गई सूची सही थी।

परगट सिंह ने कहा कि उनको लगता है कि श्री सिसोदिया को जवाब देने की इतनी जल्दी थी कि उन्होंने उन (परगट सिंह) की तरफ से जो लिखा वह पढ़ा ही नहीं। उन्होंने कहा कि श्री सिसोदिया ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि वह नेशनल परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडैक्स (पी.जी.आई.) 2021 के मापदण्डों के मुताबिक तुलना करेंगे। परगट सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया की तरफ से जारी की गई सूची में स्कूल -बार दाखि़ला नंबर, पक्के अध्यापकों और खाली पदों, दसवीं के नतीजों और प्रिंसिपल के नामों के बारे भी जानकारी दी जानी चाहिए थी।

Fake leaders, fake figures Education Minister Pargat Singh slams his Delhi counterpart for ‘forged’ figures Punjab Manish Sisodia

उन्होंने श्री सिसोदिया को 2013 -14 से 2019-20 तक के आंकड़ों का जिक्र करने के लिए भी कहा जिससे सारी तस्वीर स्पष्ट हो सके। परगट सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस जानकारी माँगी थी परन्तु वह हैरान हैं कि वह क्या छिपा रहे हैं। परगट सिंह ने कहा कि अगर आंकड़ों में फर्क पाया गया तो वह दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस तरह भागने नहीं देंगे। विद्यार्थियों के लिए वह शिक्षा में क्या सुधार करेंगे? उन्होंने कहा कि जब प्रिंसिपल ही नहीं हैं तो वह ट्रेनिंग पर किस को भेज रहे हैं?

परगट सिंह ने आगे कहा कि जब बच्चे दसवीं में फेल हो गए तो फिर उच्च शिक्षा के लिए कौन जायेगा? उन्होंने कहा कि जब नया स्कूल ही नहीं है तो बुनियादी ढांचे की बात क्यों की जाये? पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कहा कि श्री सिसोदिया इन नुक्तों पर चर्चा करने से झिझकते हो, इसलिए उन्होंने केजरीवाल को सही सूची देने की विनती की। उन्होंने आगे कहा कि आओ हम एक बार फ़ैसला करें कि कौन ‘‘असली’’ और कौन ‘‘नकली’’ आम आदमी है।