PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

अब अपने घर पर सोलर प्रोजेक्ट नहीं लगाने पर होगी कार्रवाई, 15 अगस्त 2023 तक 75 मेगावॉट के सोलर पावर प्रोजेक्ट का लक्ष्य,

solar-project will have to be installed in houses and buildings built in 500 square feet area in chandigarh Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल को सोलर सिटी बनाने के लिए अब हर साल का प्लान तैयार होगा / पूरे साल कितने किलोवॉट के प्रोजेक्ट लगेंगे / यह कहां कहां होंगे निजी और सरकारी बिल्डिंग कितनी कवर होंगी यह सभी इस प्लान में शामिल होगा / एडवाइजर धर्म पाल ने चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (क्रेस्ट) के अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं /

आपको बता दें कि 15 अगस्त 2023 तक चंडीगढ़ में 75 मेगावॉट के सोलर पावर प्रोजेक्ट का लक्ष्य केंद्र सरकार ने दे रखा है / इसको लेकर एडवाइजर धर्म पाल ने साल के हिसाब से एक्शन प्लान तैयार करने के आदेश दिए हैं साथ ही उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि जिन लोगों ने अपनी घर की छत पर अभी तक सोलर पावर प्रोजेक्ट नहीं लगवाया है /

वह इसे अनिवार्य तौर पर तुरंत लगवा लें / ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा / क्रेस्ट की गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में यह आदेश एडवाइजर धर्म पाल ने दिए / साल में एक बार होने वाली इस मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एडवाइजर ने सोलर प्रोजेक्ट की समीक्षा की / इस दौरान चर्चा की गई कि बहुत से रेजिडेंशियल हाउसेज, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग, कमर्शियल बिल्डिंग पर सोलर प्रोजेक्ट नहीं लगाए गए हैं /

18 मई 2016 को बिल्डिंग बायलॉज के तहत सोलर प्रोजेक्ट को लगाना अनिवार्य किया गया है / इसके तहत 500 वर्ग गज या इससे अधिक एरिया की बिल्डिंग पर सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाना अनिवार्य है / ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ एस्टेट ऑफिस बिल्डिंग बायलॉज वायलेशन की कार्रवाई करेगा / कई बार क्रेस्ट ऐसे लोगों को समय बढ़वाकर राहत दिला चुका है, लेकिन अब कार्रवाई करने की तैयारी हो रही है /