PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

डा. वेरका द्वारा कोरोना के नये वेरिऐंट से निपटने के लिए सीनियर अधिकारियों को निर्देश,

Dr. Verka instructs senior officers to deal with the new variant of Corona

मैडीकल कालेजों और अस्पतालों में चल रहे प्रोजेक्टों को समय-सीमा में मुकम्मल करने को कहा,

PTB हेल्थ News चंडीगढ़ : पंजाब के मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डा. राज कुमार वेरका ने कोरोना के नये वेरिऐंट से निपटने और इस सम्बन्ध में प्रभावी जागरूता मुहिम आरंभ करने के लिए विभाग के सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आज पंजाब भवन में मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग के सीनियर अधिकारियों और विभिन्न मैडीकल कालेजों के प्रिंसिपलों के साथ एक उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान डा. वेरका ओमिक्रोन नाम के इस नये वेरिऐंट से निपटने के लिए सभी मैडीकल कालेजों और अस्पतालों में पुख़्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान डा. वेरका को अधिकारियों ने बताया कि सरकारी मैडीकल कालेजों में कोरोना की टेस्टिंग के लिए 3 वी.आर.डी.एल. लैबज़ हैं और प्रति दिन 35000 आर.टी.पी.सी.आर. टैस्टों का सामर्थ्य है। उन्होंने यह भी बताया कि चार सरकारी मैडीकल कालेजों में आइसोलेशन वार्ड बनाये गये हैं और इनमें 1440 एल. 2 बैड और 830 एल 3बैड हैं। इस समय सरकारी मैडीकल कालेजों में 358 कोविड वेंटिलेटर और 67 नान कोविड वेंटिलेटर हैं।

इस दौरान डा. वेरका ने राज्य भर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्टों का जायज़ा लिया। बाबा फ़रीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ सायंसेज़ फरीदकोट, गुरू रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी होशियारपुर, सरकारी मैडीकल कालेज और अस्पताल अमृतसर, सरकारी मैडीकल कालेज और अस्पताल, पटियाला और सरकारी मैडीकल कालेज और अहस्पताल, फरीदकोट, सरकारी आयुर्वैदिक कालेज, पटियाला में चल रहे प्रोजेक्टों का जायज़ा लिया।

इसके इलावा सरकारी डा. बी आर अम्बेडकर स्टेट इंस्टीच्यूट आफ मैडीकल सायंसेज़ मोहाली, शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीच्यूट आफ मैडीकल सायंसेज़ होशियारपुर और श्री गुरु नानक देव स्टेट इंस्टीच्यूट आफ मैडीकल सायंसेज़ कपूरथला की स्थिति का भी जायज़ा लिया। उन्होंने यह प्रोजैक्ट निर्धारित समय-सीमा में मुकम्मल करने के निर्देश दिए।

इस समय प्रिंसिपल सचिव श्री अलोक शेखर, डा. अविनाश कुमार डी.आर.एम.ई., प्रिंसिपल कालेज और डायरैक्टर डा. राजीव देवगन, डा. के.डी. सिंह, प्रिंसिपल कालेज और डायरैक्टर पटियाला मैडीकल कालेज डा. आर.एस. रेखी, गुरू गोबिन्द सिंह मैडीकल कालेज और अस्पताल के प्रिंसिपल डा. रजीव शर्मा और डा. शिलेख मित्तल हाज़िर थे।