PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक युवक को किया आरडीएक्‍स के साथ गिरफ्तार, पाकिस्तान तस्करों से सम्बन्ध,

youth arrested with rdx in gurdaspur of punjab and explosives sent from pakistan

PTB Crime News गुरदासपुर : गुरदासपुर जिले के दीनानगर क्षेत्र में एक किलाे आरडीएक्‍स बरामद किया गया है। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दीनानगर थाने की पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए ए‍क युव‍क से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद यह आरडीएक्‍स बुधवार को बरामद किसा गया। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम सुखविंदर सिंह है।

बताया जाता है कि उसके पाकिस्तान के तस्करों के साथ संबंध रहे हैं। आरडीएक्स पाकिस्तान से मंगवाया था। पुलिस अभी इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे रही है। बता दें कि पिछले दिनों थाना भैणी मियां खां क्षेत्र में पुलिस ने 2 युवकों को हैंड ग्रेनेड समेत गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि पठानकोट में जो हैंड ग्रेनेड हमला हुआ था उस में भी ऐसे ही हैंड ग्रेनेड इस्तेमाल किए गए थे।

बता दें कि सोमवार को अमृतसर के रहने वाले युवक सुखविंदर सिंह को रिवाल्‍वर के साथ गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने दीनानगर से एक किलोग्राम आरडीएक्स बरामद किया। दीनानगर से आरडीएक्स मिलना इसलिए भी अधिक संवेदनशील मामला है क्योंकि 27 जुलाई, 2015 को यहां पुलिस थाने पर आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने पहले एक बस पर फायरिंग की और बाद में थाने में घुस गए थे। इस हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि तीन नागरिक भी मारे गए थे।

तीनों आतंकियों को भी मार गिराया गया था। युवक सुखविंदर के तार पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों से हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। कुछ दिन पहले गुरदासपुर के भैणी मियां खां में पुलिस ने दो युवकों को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट पर फेंके गए ग्रेनेड के मामले के तार इससे जुड़े हो सकते हैं। इससे पहले पंजाब में इसी साल जालंधर और अमृतसर में भी टिफिन बम और आरडीएक्स बरामद किया गया था।