PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली बालों को दिया बड़ा तोहफा, पेट्रोल के दामों में की कमी,

delhi government cuts vat on petrol prices decrease upto 8 rupees

PTB Big News नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दामों में आठ रुपये तक की कमी कर दी है। यह फैसला दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट बैठक के बाद लिया। दिल्ली सरकार ने बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल पर लगने वाले 30 प्रतिशत के वैट को लगभग 11 प्रतिशत घटाते हुए 19.40 प्रतिशत कर दिया है। 

पेट्रोल की कीमत अब दिल्ली में आठ रुपये प्रति लीटर तक घट गई है, इस तरह अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103 रुपये से घटकर 95 रुपये हो जाएगी। पेट्रोल के घटे हुए दाम आज आधी रात से लागू होंगे। दिल्ली में बीते 27 दिन से कीमत नहीं बदली थी। इससे पहले केजरीवाल सरकार ने 4 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, जिससे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ कमी आई थी।

इसी के साथ ही अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें एनसीआर के शहरों के बराबर हो जाएगी। इससे उन वाहन चालकों को बहुत फायदा होगा जो दिल्ली में कीमत कम होने के चलते नोएडा गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि जाकर पेट्रोल भरवाते थे। केंद्र सरकार ने पहले ही पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा दिया था, जिसके बाद से राज्य सरकारों पर दबाव था कि वह अपने स्तर पर वैट की कीमतों में कमी कर जनता को राहत दें। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य पहले ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम कर चुके हैं।