PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार को कर्मचारियों ने रिटायरमेंट पर पहनाई जूतों की माला,

garland of shoes worn by the staff to the deputy registrar of the university

PTB Shocking न्यूज़ मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी रजिस्ट्रार लाल साहब सिंह को रिटायरमेंट के समय कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने जूते की माला पहना दी /

रिटायरमेंट पार्टी के समय यूनिवर्सिटी के कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार से बदसलूकी के बाद शिक्षा जगत में हड़कंप मचा हुआ है, हालांकि डिप्टी रजिस्ट्रार ने जवाब में धन्यवाद, थैंक्यू कहा, जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर को डिप्टी रजिस्ट्रार लाल साहब सिंह सेवानिवृत्त हुए थे / APS यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया था /

कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के बीआर माथुर सभाकक्ष में था, लेकिन कर्मचारी यूनियनों ने समारोह का बहिष्कार किया था / विदाई समारोह के बाद सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार कुलपति कक्ष में गए, तभी वहां कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बुद्धसेन पटेल सहित अन्य कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया और जूते की माला पहनाने की कोशिश की,

डिप्टी रजिस्ट्रार धन्यवाद कहकर आगे बढ़ गए / बताया जा रहा है कि उन्होंने जूते की माला गेट के पीछे छिपाकर रखी थी / जूतों की माला पहनाने की कोशिश के बाद यूनियन के अध्यक्ष बुद्धसेन पटेल और संगठन के कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की, सभी पदाधिकारियों ने लाल सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए /

सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार 20 साल तक APS यूनिवर्सिटी में सेवा पर रहे हैं / उन पर शु​रुआत से ही कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगते आए हैं / यही वजह है कि उनकी विदाई समारोह में कर्मचारी संगठन शामिल नहीं हुए /