PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एचएमवी में PCCTU के आह्वान पर यूनियन के धरने का आज तीसरा दिन,

Today is the third day of the union's dharna on the call of PCCTU in HMV College Jalandhar Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब एवं चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन के आह्वान पर एचएमवी के लोकल यूनिट द्वारा 9:00 से 3:00 बजे तक लगाया जा रहा धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। पीएयू लुधियाना में डॉक्टर किंगरा द्वारा किए जा रहे आमरण अनशन की सपोर्ट में एचएमवी के स्टाफ के दो सदस्य श्रीमती ममता व श्रीमती नीता मलिक भी 9:00 से 3:00 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे। पूरे यूनिट के सदस्यों ने उनका समर्थन किया।

एचएमवी लोकल यूनिट की सेक्रेटरी डॉ शालू बत्रा व वाइस प्रेसिडेंट डॉ हरप्रीत सिंह ने यूनिट सदस्यों को संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार का रवैया अध्यापक विरोधी है। इस तरह का रवैया अपनाकर उन्होंने पंजाब में शिक्षा के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। पूर्ण एजुकेशन बंद करके सरकार ने हमें कक्षाओं से बाहर आकर दरियों पर बैठने के लिए मजबूर किया है। हमारे छात्रों को बहुत नुकसान हो रहा है।

डॉ. सीमा खन्ना ने कहा कि छात्रों को इस समय अध्यापकों की बहुत जरूरत है, क्योंकि परीक्षाएं आने वाली हैं लेकिन सरकार अध्यापकों की मांगे मान कर इस एजुकेशन बंद को खत्म करवाने की और सोच ही नहीं रही। सरकार अपने हाथों ही उच्च शिक्षा का गला घोट रही है। HMV लोकल यूनिट के 5 सदस्य प्रेसिडेंट डॉ आश्मीन कौर की अगुवाई में पीएयू लुधियाना की सपोर्ट में भी गए।