PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भयानक सड़क हादसा, दोस्त की सगाई से लौट रहे 5 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल,

big accident in gurugram 5 friends returning from friends engagement die in road accident

PTB Accident News गुरुग्राम : दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में एक कार हादसा हुआ। इस हादसे में पांच लोग मारे गए हैं जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी शख्स को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। तेज रफ्तार कार की टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी पांचों शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं। सभी छह दोस्त सेक्टर-84 स्थित एक निजी अस्पताल में काम करते हैं।

जानकारी के अनुसार छह युवक अस्पताल में काम करने वाले अपने दोस्त अंशुल की लगन सगाई में शरीक होने के लिए गुरुवार शाम को सफेद रंग की कार से गांव साढ़राणा में पहुंचे थे। लगन सगाई में शामिल होने के बाद देर रात एक बजे कार में सवार होकर हार्दिक तिवारी (21), जीवत (19), जगबीर (38), प्रिंस (22), सागर (24) और रियाज खान (45) सेक्टर-84 स्थित अस्पताल वापस लौट रहे थे।

गांव साढ़राणा से सेक्टर-84 की तरफ जाने के दौरान सड़क किनारे काफी संख्या में ईंटें रखी हुई थीं। तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई और कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में जीवत, जगबीर, प्रिंस, सागर और रियाज खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हार्दिक तिवारी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, हार्दिक तिवारी अस्पताल में नर्स, सागर एंबुलेंस चालक, रियाज खान हाउस कीपिंग स्टाफ, प्रिंस स्टोर इंचार्ज, जगबीर बिजली कर्मचारी और जीवत मेडिकल स्टॉफ के तौर पर कार्यरत था।