PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दिल्ली पहुंचा कोरोना का खतरनाक वेरिएंट ‘Omicron’, मिले 12 संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप,

omicron corona patients delhi omicron patients India

PTB News “हेल्थ” / नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका में पैदा हुए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘Omicron’ ने भारत में भी दस्तक दे दी है / इसके साथ ही एक और बड़ी खबर सामने आई हैं / दरअसल, राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘Omicron’ के 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं, इसके साथ ही सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है /

जानकारी के मुताबिक इन दो लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि, अन्य के जांच नतीजें आने बाकी हैं / बताया जा है कि 4 संदिग्धों ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक नीदरलैंडस से लौटा था / आपको यह भी बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को ‘Omicron’ संदिग्धों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है / अभी तक LNJP में 8 मरीज भर्ती थे, सभी मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं /

वहीं इसके अलावा राजस्थान के जयपुर में भी शुक्रवार यानि आज एक ही परिवार को 5 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं, परिवार ने जानकारी दी है कि उनके रिश्तेदार दक्षिण अफ्रीका से भारत आए थे / इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि कर्नाटक में 2 लोगों में कोरोना के नए वेरिएंट ‘Omicron’ के संभावित मामले मिले हैं /

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने जानकारी देते हुए कहा था कि 2 लोग कोविड-19 के Omicron वेरिएंट पॉजिटिव पाए गए हैं, एक व्यक्ति की उम्र करीब 66 वर्ष है और दक्षिण अफ्रीका का नागरिक है, वह वापस चला गया है, एक अन्य 46 वर्षीय डॉक्टर है, उसकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है /