PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आज से फिर शुरू होगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई सियासी पारी, पंजाब लोक कांग्रेस के ऑफिस का होगा आज उद्घाटन,

assembly polls 2022 captain amarinder singh new party punjab lok congress office inaugurated in chandigarh Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ने के बाद नई सियासी पारी के लिए एक्टिव हो गए हैं / आज यानि सोमवार को उनकी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के ऑफिस का उद्घाटन होगा / दोपहर 12 बजे अमरिंदर ही इसका उद्घाटन किया जयेगा / चंडीगढ़ के सेक्टर 9D स्थित ऑफिस ही पार्टी का हेडक्वार्टर होगा / यहां 2022 में होने वाले पंजाब चुनाव के लिए सियासी रणनीति बनेगी /

इस दौरान सबसे अहम बात कैप्टन के साथ आने वाले नेताओं की होगी, उनकी सांसद पत्नी परनीत कौर और कांग्रेसी उनके साथ आते हैं या नहीं, इस पर सबकी नजर रहेगी, हालांकि कैप्टन कह चुके हैं कि पंजाब चुनाव के लिए चुनाव आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेसी उनकी पार्टी में आएंगे /

कैप्टन की पटियाला से सांसद पत्नी परनीत कौर को कांग्रेस नोटिस जारी कर चुकी है / परनीत लगातार कैप्टन का समर्थन कर रही हैं / कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर भी ‘कैप्टन फॉर 2022’ की फोटो लगा दी थी / वह कांग्रेस को ही मजबूर कर रही हैं कि उन्हें निकाल दें ताकि वह सांसद बनी रहें /

कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब चुनाव BJP और बागी अकालियों के साथ मिलकर 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे / इसके लिए अमरिंदर अगले 2-3 दिनों में दिल्ली जाएंगे / जहां उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्‌डा से मुलाकात होगी / इसके अलावा सुखदेव सिंह ढींडसा की अगुवाई वाली शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ भी सीट शेयरिंग होगी /