पंजाब का भविष्य विषय पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा,
स. प्रगट सिंह द्वारा के.एम.वी. को 10 लाख रुपए की ग्रांट का एलान,
PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था, कन्यामहाविद्यालय, जालन्धर में पंजाब का भविष्य प्रोग्राम के तहत पंजाब पदम श्री स. प्रगट सिंह, शिक्षा मन्त्री, पंजाब एवं श्री नवजोत सिंह सिद्धु, मैडम अलका लांबा, श्री कृष्ण अलाहू तथा वीरेन्द्र सिंह ढिल्लों और श्री गौतम सेठ ने शिरकत की। प्रोग्राम का आगाज ज्योति प्रज्जवलन करते हुए विद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी जी ने आये हुए अतिथिगणों का अभिवादन करते विद्यालय की एतिहासिक गरिमा से जानकर करवाया और कहा कि वर्तमान हालातों में पब्लिक लीडरशिप बहुत जरूरी है जिससे आम आदमी की आवाज के शासन व्यवस्था तक पहुँचाया जा सके।
उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए इस प्रोग्राम की भी सराहना की और कहा कि पंजाब के भविष्य को सुधारने का यह पहला और वास्तविक ठोस कदम है। श्री नवजोत सिंह सिद्धु ने छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कठोर परिश्रम जोश और जनून से हम जीवन में सफलता हासिल कर सकते है। श्री प्रगट सिंह जी ने छात्राओं को नई शिक्षा नीति से शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले साकारात्मक परिवर्तनों के बारे में बताते हुए कहा कि यह पालिसी युवा पीढ़ी के लिए बहुत फायदेमंद होगी जिससे रोजगार के नये रास्ते खुलेंगे तथा शिक्षा का ध्येय समाज कल्याण होगा न केवल आर्थिक मजबूती /
इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री आधारित, स्किल एजुकेशन की अवधारणों के महत्व पर जोर देते हुए कन्या महाविद्यालय द्वारा इस दिशा की ओर किए जा रहे गम्भीर प्रयत्नों की सराहना की और साथ ही विद्यालय को 10 लाख रुपए ग्रांट प्रदान करने का भी एलान किया। श्रीमती अलका लांबा जी ने कहा कि कन्या महाविद्यालय एक ऐसी संस्था है जो स्त्री जीत को उडऩे के परंत देती है। यह विद्यालय नहीं वास्तव में एक विरासत है। श्री गौतम सेठ ने युवाओं को अपनी योग्यता को पहचाने के बारे में बताते हुए कहा कि सरकारें केवल रास्ता दे सकती है उस पर चलना हमारी जिम्मेदारी है।
श्री वीरेन्द्र ढिल्लों जी ने अपने अंदर के डर को खत्म कर युवा शक्ति को एक होने का आग्रह किया। छात्राओं अगम गर्ग, आरजू , आंचल एवं मंजोत के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों के जरूरत एवं नई शिक्षा नीति से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दो पर अपने विचार पेश किए। इसके बाद छात्राओं ने गिद्दा और लुड्डी नाच प्रस्तुत किया। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती अतिमा शर्मा द्विवेदी जी आए हुए अतिथियों को धन्यवाद किया और प्रोग्राम के सफल आयोजन के स्टूडैंट वेलफेयर विभाग को बधाई दी।



































