PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

देश की सबसे बड़ी सीरिंज बनाने वाली फैक्टरी पर लगा ताला, जाने वजह,

countrys biggest syringe making factory locked

PTB हेल्थ News नई दिल्ली : भारत पर बड़ा स्वास्थ्य संकट मंडरा रहा है। देश की सबसे बड़ी सीरिंज और सुई की फैक्टरी हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड (HMD) को बंद करने का आदेश दिया गया है। जानकारी के अनुसार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए कंपनी के 228 फैक्टरियों को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए कहा गया है।

हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव नाथ ने शुक्रवार को मीडिया को बताते हुए कहा कि हमने अपने कॉम्प्लेक्स में प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है। नाथ ने कहा कि कंपनी के पास दो दिनों से अधिक का बफर स्टॉक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सोमवार से दो दिनों के बफर स्टॉक से अधिक सिरिंज का उत्पादन नहीं कर सकते। 1.2 करोड़ सीरिंज का दैनिक उत्पादन सोमवार से उपलब्ध नहीं होगा।

इस आंकड़े में एक अन्य संयंत्र में निर्मित 40 लाख सीरिंज शामिल हैं, जिसे एचएमडी ने सोमवार को बंद करने की योजना बनाई है। बता दें कि कंपनी के एमडी नाथ ने प्रधामनंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि भारत और विश्व स्तर पर पहले से ही सीरिंज की आपूर्ति कम है। संकट और भी बदतर हो गया है क्योंकि हमें स्वैच्छिक आधार पर इकाइयों को बंद करने के लिए कहा गया है। इससे रोजाना 150 लाख सुई और रोजाना 80 लाख सीरिंज का उत्पादन प्रभावित होगा।