PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

STF को मिली बड़ी सफलता, 3 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 तस्करों को किया 1.48 लाख का जाली नोटों सहित गिरफ्तार,

west bengal bengal crime news stf got a big success 3 smugglers arrested with heroin worth 3 crores fake notes of 1 lakh also seized CrimeNews ptbnews

PTB Crime न्यूज़ बंगाल : बंगाल एसटीएफ (Bengal STF) को बड़ी सफलता मिली है / बिहार के किशनगंज (Kishanganj) के गलगलिया से सटे पश्चिम बंगाल के खोरीबारी थाना क्षेत्र की बतासी स्थित दुर्गा मंडप के पास से रविवार को दो किलो 800 ग्राम हेरोइन (Heroin Drug Smuggler) के साथ एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया /

इसकी कीमत तीन करोड़ आंकी गयी है / गिरफ्तार आरोपितों में पिंटू शेख, आलम शेख और महिला जोशना मल्लिक शामिल है / इसमे पिंटू शेख और आलम शेख मुर्शिदाबाद के लालगोरा के रहने वाले है / आरोपी मुर्शिदाबाद की रहने वाले हैं और महिला खारीबाड़ी इलाके की रहने वाली है / पूछताछ के अनुसार, हेरोइन को नेपाल तस्करी करने की योजना थी /

इसके साथ ही बतासी में 1.48 लाख के नकली नोटो के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है / नकली नोट बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाया गया था, जिसे बिहार व बंगाल आना था / गिरफ्तार एक व्यक्ति पश्चम बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार व दूसरा बिहार का रहनेवाला है / वहीं महिला जोशना मल्लिक खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बतासी की है /

पिंटू शेख और आलम शेख दोनों हेरोइन को बतासी निवासी जोशना मल्लिक के देने के लिए आये थे / खोरीबाड़ी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है / सोमवार को आरोपितों को रिमांड की अर्जी पर सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया जायेगा / पूछताछ के अनुसार, हेरोइन को नेपाल तस्करी करने की योजना थी / उत्तर बंगाल और उत्तर बिहार में मादक पदार्थों और जाली नोट का एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है /