PTB Crime न्यूज़ पठानकोट : सुजानपुर के गांव ढूंग में एक नौजवान को बेरहमी के साथ कत्ल करने का मामला सामने आया है / बताया जा रहा है कि मृतक नौजवान घर से दुकान खोलने के लिए गया था, जिसको गांव के ही दो नौजवानों ने पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों के साथ हमला कर कत्ल कर दिया /
इस बात का पता जब परिवार और स्थानीय लोगों को लगा तो उन्होंने पहले पुलिस को सूचित किया, जब पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची तो पारिवारिक सदस्यों ने लोगों के साथ मिल कर धरना लगा दिया / पारिवारिक सदस्यों ने मांग की कि आरोपियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजा दी जाए /
उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस मुलजिमों को गिरफ्तार नहीं कर लेती तब तक धरना जारी रहेगा / उधर इस संबंधी जब पुलिस अधिकारी के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और वारदात की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है /



































