PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालन्धर के द्वारा पिछले दिनों दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना के दौरान देश को सदा के लिए अलविदा कह गए सी.डी.एस. जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत एवं 11 अफसरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर संबोधित होते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि कन्या महाविद्यालय इन सभी वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता है जिन्होंने अपने जीवनकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ सदा देश की सेवा एवं सुरक्षा को केंद्र में रखा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सी.डी.एस. रावत के अंतिम संस्कार के समय उनकी बेटी के द्वारा निभाई गई सभी अंतिम रस्मी ने समाज में लिंग समानता का भी संदेश फैलाया।
विद्यालय के संगीत विभाग के द्वारा भी देशभक्ति के गायन के साथ इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एन.सी.सी. कैडेट्स के अलावा डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, लेफ्टिनेंट सीमा अरोड़ा, इंचार्ज, एन.सी.सी. श्रीमती सुफालिका कालिया एवं समूह प्राध्यापक उपस्थित रहे।



































