PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब द्वारा पदरोहन समारोह का आयोजन किया गया,

Padarohan Ceremony Organized by Commerce Club of PCM SD College for Women Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब द्वारा छात्राओं में नेतृत्व के गुणों को विकसित करने और उन्हें प्रशासनिक निकाय के कामकाज की भावना पैदा करने के लिए पदरोहन समारोह का आयोजन किया गया । समारोह की मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ.(श्रीमती) पूजा पराशर थे। उनके साथ श्रीमती अलका शर्मा (अध्यक्ष, डिपार्टेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट) और श्रीमती शिखा पुरी (डीन, कॉमर्स क्लब) भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर लगभग चौरासी छात्राओं को बैज से विभूषित किया गया। इस समारोह का आयोजन छात्राओं में जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना पैदा करने के लिए किया गया था। कुमारी गरिमा (एम.कॉम सेमेस्टर तृतीय) को पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं की प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया एवम कुमारी वैशाली (बी कॉम सेमेस्टर पांचवा) को ग्रेजुएट कक्षाओं की प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया ।

कुमारी खुशबू (एम.कॉम सेमेस्टर तृतीय) और कुमारी रिंकल (बी.कॉम (एफएस) सेमेस्टर पांचवा) को सचिव के रूप में चुना गया। कुमारी कनीजी (एम.कॉम सेमेस्टर प्रथम), कुमारी विशाल (बी.कॉम सेमेस्टर पांचवा) की और कुमारी ईशा (बी.कॉम सेमेस्टर तृतीय) को वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया गया, जबकि कुमारी अमीषा (एम.कॉम. सेमेस्टर प्रथम) , कुमारी कर्णदीप (बी.कॉम. सेमेस्टर पांचवा), कुमारी शाइना (बी.कॉम सेमेस्टर पांचवा) और बिपाशा (बी.कॉम सेमेस्टर तृतीय) को ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।

कुमारी गगनदीप (एम.कॉम सेमेस्टर प्रथम) और कुमारी पूर्वा पराशर (बी.कॉम सेमेस्टर पांचवा) को क्लब का कोषाध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा इकतीस छात्रों को क्लब के कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया । कॉलेज की प्रबंधक समिति के सदस्यों और प्राचार्य ने छात्राओं को नई भूमिकाएं प्राप्त करने सराहना की और उन्हें इन कार्यालयों से जुड़े कर्तव्यों को सर्वोत्तम क्षमताओं के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।