PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

CM चन्नी ने कहा ‘आप’ के नेतृत्व वाले बाहरी लोग ख़ुद को जनता की आवाज़ के तौर पर पेश करने के लिए उतावले,

OUTSIDERS LED AAP AUDACIOUS ENOUGH TO PROJECT THEMSELVES AS VOICE OF MASSES CM Charanjit Singh CHANNI Punjab

कहा, दिल्ली के नेता बसतीवादियों की तरह व्यवहार कर रहे, सुखबीर बादल और मजीठिया ने पार्टी की 100 साल पुरानी विरासत को किया कलंकित,

PTB Big Political चंडीगढ़ / संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पंजाब की राजनीति में बाहरी लोगों को खड़ा करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की सख़्त आलोचना की, जिनको पंजाब और इसके सांस्कृतिक मूल्यों संबंधी बिल्कुल भी जानकारी नहीं है परन्तु वह अपने आप को राज्य के लोगों की आवाज़ के तौर पर पेश करने के लिए काफ़ी उतावले हैं।

‘आप’ की दिल्ली लीडरशिप पर बसतीवादी शक्ति की तरह व्यवहार करने के लिए हमला करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पोस्टरों और फ्लैकसों पर भी पार्टी की पंजाब इकाई के नेताओं की तस्वीरें नहीं इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उनके पंजाब को अपने अधीन करने के अपवित्र मंसूबे स्पष्ट हो जाते हैं। भगवंत मान को अप्रत्यक्ष तौर पर निशाने पर लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि चुटकुले सुनाना लोगों की निःस्वार्थ सेवा करने की अपेक्षा बिल्कुल अलग चीज़ है और विकास सिर्फ़ बाहर के लोगों के साथ आटो-रिक्शा में आनंद मान कर नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री आज यहाँ गाँव देह कलां और घाबदां में श्री सीमिंट लिमटिड संगरूर प्रोजैक्ट और मैडीकल कालेज के नींव पत्थर रखने के मौके पर विशाल रैली को संबोधन कर रहे थे। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से गरीब लोगों को आटा दाल जैसे उपायों के साथ लुभाने के लिए आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका एजेंडा गरीबों को मानक शिक्षा और स्वास्थ्य के मौके प्रदान करके समर्थ बनाना है। अकाली दल पर निशाना साधते हुये चन्नी ने कहा कि अकाली दल जैसी 100 साल पुरानी पार्टी को बादलों और बिक्रम सिंह मजीठिया ने नशे,

बेअदबियों और भ्रष्ट कार्यवाहियों से कलंकित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अकाली दल तब तक पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता जब तक सुखबीर और मजीठिया पार्टी का हिस्सा हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि सुखबीर बादल ने अपने निजी हितों की खातिर सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग किया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के मौजूदा समय को ‘युग परिवर्तन ’ का समय बताया जब वास्तव में सत्ता आम लोगों के हाथों में आ गई है और इस तरह रजवाड़ाशाही के दौर का अंत हो गया है।