PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

मन्नत को शिक्षा, किताबों और यूनिफार्म सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया स्पांसर, स्कूली, उच्च शिक्षा, शादी में भी हम देंगे साथ : संगीता चोपड़ा

St Soldier Sponsored education of Mannat

PTB News “शिक्षा”: शहर में कुछ दिन पहले हादसे का शिकार हुई मासूम मन्नत की पढाई का पूरा जिम्मा सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स ने उठाया है। ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने मन्नत को हिम्मत और अपनेपन का एहसास देते हुए कहा कि उनका पूरा ग्रुप उसके साथ है।

श्रीमती चोपड़ा ने मन्नत की मौसी रेनू और नानी से बात करते हुए कहा कि मन्नत की शिक्षा से संबंधित हर चीज जिसमें स्कूली फीस, उसकी किताबों, यूनिफार्म हर चीज का खर्च सेंट सोल्जर द्वारा किया जायेगा और स्कूली शिक्षा के अतिरिक्त उसे उच्च शिक्षा भी सेंट सोल्जर द्वारा मुफ्त मुहैया करवाई जाएगी। प्रिंसिपल श्रीमती अम्बिका शर्मा ने बताया कि मन्नत सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मान नगर ब्रांच में अपने मौसेरे भाई, बहनों के साथ ही पढाई करेगी।

श्रीमती चोपड़ा ने मन्नत को मन लगाकर पढाई करने और स्कूल की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। छात्रा की मौसी रेनू और नानी ने सेंट सोल्जर ग्रुप और श्रीमती संगीता चोपड़ा का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मन्नत की माँ रेखा ने पति के साथ विवाद के बाद बेटे गौरव और बेटी मन्नत के साथ जहर खा लिया था जिसमें केवल मन्नत ही बच पाई थी।