PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया,

big success for security forces in jammu and kashmir two terrorists eliminated in kulgam encounter

PTB Big News जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। देर रात यहां आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जवानों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया है। उनकी शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

इससे पहले बुधवार सुबह दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड दहशतगर्द फिरोज अहमद डार को मार गिराया। ए प्लस कैटगरी का यह आतंकी इलाके में 2017 से सक्रिय था और कई आतंकी वारदातों में शामिल था। मारे गए आतंकी के पास से एक एके राइफ ल, 3 मैगजीन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि जिले के उजरामपथरी गांव में आतंकी की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार की देर रात इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। घेरा सख्त होने पर एक मकान में छिपे आतंकी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने इसे नाकाम कर दिया। एसओपी का पालन करते हुए आतंकी को कई बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन वह जवानों पर फायरिंग करता रहा।

जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में उसे मार गिराने में सफलता मिली।पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकी की शिनाख्त शोपियां के हेफ शिरमाल निवासी फिरोज अहमद डार के तौर पर हुई जो ए प्लस कैटेगरी का आतंकी था। हिजबुल मुजाहिदीन का यह आतंकी 2017 से सक्रिय था। आईजी के अनुसार फिरोज का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है।