PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

इंडियन एयरफोर्स का इंडक्शन पब्लिसिटी व्हीकल पहुंचा एचएमवी,

Induction Publicity Exhibition Vehicle of Indian Air Force arrived at HMV

PTB News “शिक्षा” : इंडियन एयरफोर्स के दिशा सैल की ओर से 1 पंजाब एयर स्कवार्डन तथा हंस राज महिला महाविद्यालय के सहयोग से जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें इंडियन एयरफोर्स में करियर संभावनाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर 1 पंजाब एयर स्कवार्डन जालंधर के सीओ विंग कमांडर दीपक शर्मा, स्कवार्डन लीडर प्रशांत वर्मा तथा विंग कमांडर रंजन उपस्थित थे।

उन्होंने छात्राओं को संबोधित भी किया तथा सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) की प्रक्रिया से संबंधित छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इंडियन एयरफोर्स के दिशा सैल की ओर से इंडक्शन पब्लिसिटी एग्जीबिशन व्हीकल (आईपीईवी) बनाया गया है, जिसमें फ्लाइट सिमूलेटर व अन्य उपकरण स्थापित किए गए हैं जो इंडियन एयरफोर्स के विभिन्न पक्षों की जानकारी देता है।

रिसोर्स पर्सन ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को सम्मानित भी किया। सीटीओ एयर विंग श्रीमती पूर्णिमा इस इवेंट की इंचार्ज रही। इस अवसर पर एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा व डीन साइंस फैकल्टी डॉ. नीलम शर्मा भी उपस्थित रहे। इस समारोह को 1 पंजाब एयर स्कवार्डन एनसीसी जालंधर व एयर फोर्स स्टेशन आदमपुर ने कोआर्डिनेट किया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।