PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

बेरी के हल्के में पाँच साल बाद 80 लाख कीमत से बनी सड़क एक सप्ताह में ही धंसी, अपने ही इलाके के लोगों को संतुष्ट करने में हुए नाकाम,

After five years in the light of MLA Rajinder Beri a road built worth 80 lakhs collapsed in a week Failed satisfy people Jalandhar Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पिछले पाँच साल से सत्ता में राज करने वाले विधायक सेंट्रल राजिंदर बेरी जहां अपने ही साथियों का लगातार जहां विरोध झेल रहे हैं वहीं आम जनता भी उनके पिछले पाँच सालों में किये गए विकास कार्यों का लेखा जोखा बनाये बैठी है /

इसका जीता जगता सबूत इन दिनों लाडोवाली रोड जिसको बीते दिनों ही नगर निगम ने 80 लाख रुपए की कीमत से बनाया था एक सप्ताह में ही धंसने लगी है / सड़क के धंसने से जहां यह हादसे होने का कारण बनी हुई है वहीं स्थानीय दुकानदार और इलाका निवासी बेरी द्वारा इस कार्य की जमकर आलोचलना कर रहे हैं /

लोगों का कहना है कि अगर विकास के नाम पर लोगों से वोट लेने और पाँच साल बाद जब चुनाव सिर पर हैं तो क्या आम जनता को इन टूटे फूटे रास्तों से गुजरना पड़ेगा, हालांकि निगम ने अभी ठेकेदार काे सड़क निर्माण का भुगतान नहीं किया है, लेकिन जब सड़क बन रही थी तो क्या इलाका पार्षद और विधायक साहिब गहरी नींद में थे क्या जो इनको यह पता नहीं चला की उनके इलाके में कार्य कैसे हो रहा है /

आपको यह भी बता दें कि लाडोवाली रोड निगम की ओर से BSF चाैक से लेकर रेलवे राेड तक सड़क तक बनाई गई थी / ठेकेदार ने एक सप्ताह पहले बीएसएफ चाैक से लेकर रेलवे फाटक तक एक तरफ सड़क का निर्माण किया, लेकिन निर्माण के एक सप्ताह बाद ही वह सड़क धंस गई / बात यहीं खत्म नहीं होती, सेंट्रल टाउन में गली नंबर-5 में सड़क का निर्माण कार्य पिछले पाँच साल में नहीं किया गया जबकि विधायक बेरी का घर भी वहीं है

और अब जाकर अगर काम शुरू किया ही गया तो वह भी कछुए की चाल से हो रहा है / यहां पर 25 दिन पहले निर्माण के लिए सड़क खाेदी गई, लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ / अब देखना यह होगा की विकास के नाम पर पाँच साल पहले वोट मांगने वाले विधायक साहिब इस बार किस नाम से लोगों में अपना प्रचार प्रसार करेंगे और किस अधिकार से वह हाई कमान से अपने लिए टिकट की मांग करेंगे, क्योंकि इस बार उनके अपने ही उनके सामने खड़े हो चुके हैं /