PTB Big Political चंडीगढ़ : भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने संयुक्त संघर्ष पार्टी बना ली है / मिशन 2022 की पंजाब से शुरूआत है / इसकी घोषणा चंडीगढ़ में 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके की गई / इस दौरान चढ़ूनी ने कहा कि हमारा मकसद अमीर होना नहीं है / भाजपा पांच प्रदेशों में चुनाव जीतती है तो भाजपा बिल वापिस लाएगी, ऐसी कोई संभावना नहीं है, फिर वापिस लाएगी तो किसान लड़ने के लिए तैयार हैं /
पंजाब में हमारा गठबंधन किसी के साथ नहीं है / 117 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार है / चढूनी ने कहा कि किसान, मजूदर और व्यापारी को एकजुट होना पड़ेगा / पंजाब में नौजवान परेशान है, जिन अंग्रेजों को निकाला था, हमारा युवा उन्हीं अंग्रेजों के पास जा रहा है / पंजाब के अंदर कारोबार और रोजगार नहीं है / हर संभंव प्रयास करेंगे कि पंजाब में हर व्यक्ति को रोजगार मिलें /
कृषि में बड़े बदलाव की जरूरत है / खेती की विदेशों में डिमांड हो सकती है / पैदा करने से लेकर उपभोक्ता तक का कारोबार किसान के पास होगा / ऐसी खेती की जाएगी, जिसके विदेशों में डिमांड हो / अफीम की खेती शुरू करें तो पंजाब उन्नति कर सकता है / अफीम नशा नहीं है, कमाई भी है, इसे हंसी में ना लेना /
चढूनी ने कहा कि 32 किसान संगठनों में से नौ जत्थेबंदिया अलग हुई है / वह न्यूटल रहेंगे, उनकी पार्टी का रजिस्टर्ड होना शेष है / चुनाव चिन्ह नहीं मिला, सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव केवल राजनीतिक पार्टियां की लड़ सकती है? भाजपा को देश बेचने की छूट दें दो / हम उनको लगाम लगाने के लिए ये कर रहे हैं / इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी बदकिस्मती है कि देश में गुंडाराज है / मंत्री किसानों को कुचल रहा है / ऐसे गुंडे लोगों को राज करने दें /
पंजाब में 80 लाख वोट किसानों की है / 59 लाख वोट से सरकार बनी है / चढूनी ने कहा कि राजनीति में गलत काम करने वालों को निकालने की जरूरत है / चढूनी ने कहा कि SKM ने मुझे इसलिए सस्पेंड किया कि ये पंजाब में इंटर क्यों कर गया / हम बता चुके हैं कि पंजाब के ऊपर लोगों की जेब का पैसा आएगा नीचे वाले की जेब में आएगा / मैं पंजाब में चुनाव नहीं लड़ रहा / शिव कुमार कक्का आरएसएस का प्रधान रहा है / चढूनी ने कहा कि पंजाब में केजरीवाल के चार मेंबर आए है / वह जनता के बीच आ जाते और भूख हड़ताल पर बैठते /



































