PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कोरोना का हुआ बड़ा विस्फोट, स्कूल में 16 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव, स्कूल को किया बंद,

Corona's big explosion 16 students found corona positive in school

PTB Big News मुंबई : बड़ी खबर नवी मुंबई से आ रही है। यहां के एक स्कूल में 16 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह मामला नवी मुंबई के घनसोली स्कूल का है। सभी संक्रमित बच्चों को स्थानीय कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन की अनुमति के बाद स्कूल खोला गया था। स्कूल में पचास फीसदी से ज्यादा बच्चे आ रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार को 16 बच्चों में बुखार, खांसी समेत कोरोना के लक्षण दिखे। जांच कराने पर 16 बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन से लेकर बच्चों के परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है।

नवी मुंबई नगर निगम के अनुसार, सभी बच्चे कक्षा आठ से लेकर 11वीं तक के हैं। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि छात्रों में से एक का पिता 9 दिसंबर को कतर से नवी मुंबई पहुंचा था। छात्र का परिवार घनसोली के गोठीवली इलाके में रहता है। छात्र के पिता का कोविड टेस्ट किया गया तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन 11वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। छात्र इसके बाद भी स्कूल आ रहा था। आशंका है कि इस छात्र के कारण ही अन्य छात्र भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।