PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के अधीन पड़ते गुरु नानक पुरा रेलवे क्रासिंग को आगामी तीन दिन के लिए नया रेल ट्रैक बिछाए जाने के कारण बंद कर दिया गया है / यह जानकारी रेलवे अधिकारीयों द्वारा पुलिस कमिश्नर जालंधर को दी गई है /
इस पत्र में रेलवे ने सुचना दी है कि 21 दिसंबर सुबह 8 बजे से लेकर 23 दिसंबर शाम 8 बजे तक रेलवे क्रासिंग रेलवे ट्रैक बिछाए जाने की वजह से बंद रखी जाएगी / रोजाना सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक रेलवे क्रासिंग बंद रहा करेगी /
आपको बता दें कि पिछले सप्ताह भी एक दिन के लिए रेलवे क्रासिंग को बंद रखा गया था / PAP सर्विस लेन बंद हो जाने के बाद अमृतसर या जम्मू हाईवे तक पहुंचने एवं चौगिट्टी क्षेत्र के पार पहुंचने के लिए राहगीर गुरु नानक पुरा रोड को वैकल्पिक रोड के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं /
इस वजह से इस रोड पर वाहनों का भारी आवागमन रहता है / PAP सर्विस लेन बंद हो जाने के बाद लोगों को हाईवे पर पहुंचने के लिए वाया रामामंडी होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है / इस वजह से लोग गुरुनानक पुरा रोड से निकलने को अधिमान देते हैं, हालांकि, इस रोड के ऊपर दिन में कई बार रेलवे क्रासिंग बंद होती है /



































