PTB Big Political गढ़शंकर : पंजाब की गढ़शंकर विधानसभा से आप के विधायक जयकृष्ण सिंह रोड़ी पर बंगा रोड पर कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया / इसके कारण उनकी कार के शीशे टूट गए / कार में विधायक जयकृष्ण भी मौजूद थे / इस हमले में वह बाल-बाल बच गए /
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने विधायक की गाड़ी पर हमला करने के आरोप में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है / पुलिस को दी शिकायत में आप विधायक जयकृष्ण सिंह रोडी ने बताया कि वह रात करीब साढे गयारह बजे कार में सवार होकर अपने निवास स्थान पर लौट रहे थे /
जब वह निजी कार में धार्मिक स्थल बाबा मठ-निरंकारी भवन के पास पहुंचे तो एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी / कार से निकल कर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया / इसके कारण उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए / उन्होंने बताया कि गढ़शंकर पुलिस ने सूचना पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व आगे की करवाई की जा रही है /



































