PTB News

Latest news
वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम... एसएसआईबीएमए के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 के विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन ... पंजाब : Fake Immigration Agent's पर अब कसेगा शिकंजा 70वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में आईवी वर्ल्ड स्कूल का परचम लहराया, युवा खिलाड़ियों ने रचा सफलता का... पंजाब : एंट्री ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा को मेडिकल स्टोर मालिक ने मारी गोलियां ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पंजाब से बड़ी ख़बर, लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई बेअदबी की घटना, हिंदू नेताओं ने दी आत्मदाह की चेतावनी,

Incident of Sacrilege In Ajnala Laxmi Narayan Temple Amritsar beadbi Punjab PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ अजनाला : पंजाब से एक के बाद एक बेअदबी के मामले सामने आ रही हैं / ऐसे में अब पंजाब के जिला अमृतसर के अधीन पड़ते अजनाला के लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी बेअदबी की घटना हुई बताई जा रही है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नारायण मंदिर में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने पैसे चुराए और मंदिर में रखी मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ की / इतना ही नहीं उन्होंने मंदिर की अलमारी में पड़ी धार्मिक पुस्तकों की भी बेअदबी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग खड़े हुए /

इस घटना के बाद अब हिंदू संगठन जहां भड़क उठे हैं वहीं इलाके के लोगों में भी भारी रोष देखने को मिला है / वहीं पंडित स्वामी सत्यप्रकाश ने पुलिस व मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह जब मंदिर आए तो दरवाजे को बाहर से ताला लगाया गया हुआ था / उन्होंने राहगीर की मदद लेकर ताले खुलवाए और मंदिर में पहुंचे तो मंदिर के अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए /

उन्होंने बताया कि गोलक में रखे 25 हजार रुपए के करीब पैसे चोर अपने साथ ले गए थे / गौशाला के संचालक अश्वनी कुमार ने इस घटना के बाद चेतावनी दी है कि अगर स्थानीय पुलिस ने दो दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह आत्मदाह कर लेंगे / इसके साथ ही अजनाला को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा /