कोर्ट से से दो दर्जन के करीब की थी कॉल और चार इंटरनेशनल कॉल, शक के घेरे में परिवार और दोस्त भी, जाँच में जुटी टीमें,
PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना कोर्ट में बीती गुरुवार की दोपहर को हुए बम धमाके में मारे गए गगनदीप सिंह के रिहायशी क्षेत्र ऑफिसर कॉलोनी खन्ना में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ / घर पर पुलिस ऑंखें गड़ाए बैठी है / घर से लगातार रोने की आवाजें आ रही हैं / किसी भी व्यक्ति या मीडियाकर्मी को घर में नहीं जाने दिया जा रहा है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि घर में उसके पिता, पत्नी और आठ साल की बच्ची है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है, जिस गली में गगनदीप सिंह का घर है वहां के सभी घर अभी तक बंद पड़े हैं और कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल रहा है /
बताया जा रहा है कि पुलिस की टीमें रात भर घर में मौजूद रही हैं / गगनदीप घर पर यह कहकर आया था कि वह अदालत में वकील से मिलने के लिए जा रहा है / वह घर से लेपटॉप और डोंगल लेकर गया था / उसने अदालत से दो दर्जन के करीब कॉल की थी और चार इंटरनेशनल कॉल भी हुई थी / अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने यह कॉल कहां और किसको की गई /
पुलिस का एक विंग यह जानने में जुटा हुआ है कि उसके परिवार का कोई लिंक पहले किसी संगठन से तो नहीं रहा है / उसके बेहद नजदीकी दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है / घर के एक नजदीकी ने बताया कि गुरुवार को वह अपने वकील से मिलने की बात कहकर घर से निकला था / जब रात को घर नहीं आया तो वह उसके फोन पर कॉल कर रहे थे,
लेकिन फोन लग नहीं रहा था / उन्हें लग रहा था कि शायद वह बिना बताए किसी से मिलने चला गया है और आ जाएगा, लेकिन जब पुलिस उनके घर पहुंची तो इस संबंधी उन्हें पता चला / वह कह रहे हैं कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि वह इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है / फ़िलहाल जाँच एजंसियां इस सारे मामले को सुलझानें में लगाई हुई हैं /






























