PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

पंजाब की राजनीति में आज हो सकता है सबसे बड़ा धमाका, विपक्षी दलों की उम्मीदों पर फिरेगा पानी,

Punjab assembly election 2022 punjab farmer leaders contest punjab polls 2022 alliance aam aadmi party PTB Big Breaking News

PTB Big Political चंडीगढ़ : विधानसभा चुनाव से पहले आज यानि शनिवार को पंजाब की राजनीति में सबसे बड़ा धमाका होने की उम्मीद है / दिल्ली बॉर्डर पर कामयाब आंदोलन कर लौटे किसान संगठनों ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं / आज यानि शनिवार को किसान नेता चंडीगढ़ में इसकी घोषणा भी कर सकते हैं /

पंजाब की 32 किसान जत्थेबंदियां संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का हिस्सा बने थे / इनमें से 25 संगठन चुनाव मैदान में उतरेंगे / सबसे बड़ी बात तो यह है कि चुनाव के लिए इनका अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) से गठबंधन हो सकता है / किसान संगठन 30 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं / वहीं बलबीर राजेवाल AAP से ही चुनाव लड़ सकते हैं / वह आम आदमी पार्टी का CM चेहरा भी हो सकते हैं /

Punjab assembly election 2022 punjab farmer leaders contest punjab polls 2022 alliance aam aadmi party PTB Big Breaking News

हालांकि, इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा में मतभेद होने लगा है / चुनाव से दूर किसान नेताओं का कहना है कि किसान संगठन चुनाव लड़ें, लेकिन पंजाब SKM का नाम न लें / वहीं सूत्रों की माने तो पंजाब के दिग्गज किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के AAP की टिकट पर खन्ना से चुनाव लड़ने की संभावना है / ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पार्टी ने अभी तक CM चेहरे की घोषणा नहीं की है / खन्ना में राजेवाल के नए CM के पोस्टर तक लग चुके हैं, हालांकि, वह चुनाव लड़ने की बात से इनकार कर चुके हैं /

वहीं पंजाब के किसान संगठनों की बड़ी चिंता हरियाणा के किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी हैं, जिन्होंने पंजाब चुनाव लड़ने की खुली घोषणा कर दी है / चढ़ूनी ने कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ में संयुक्त संघर्ष पार्टी बनाने की घोषणा की, चढ़ूनी ने इसे मिशन पंजाब का नाम दिया है / अगर चढ़ूनी पंजाब की सियासत में सक्रिय हुए तो उन्हें किसान आंदोलन से राज्य में बने माहौल का फायदा मिल सकता है / इससे पंजाब के किसान संगठन चिंतित हैं /