दोनों धार्मिक स्थानों के लिए 11-11 लाख रुपए के अनुदान का किया ऐलान,
PTB Big Political चंडीगढ़ / नकोदर : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज डेरा बाबा मुराद शाह और दरबार मस्त बापू लाल बादशाह में माथा टेका और पंजाब और पंजाबियों की तरक्की और खुशहाली के लिए कामना की,
शाहकोट से विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह समरा, पूर्व विधायक कंवलजीत सिंह लाली आदि नेताओं समेत डेरा बाबा मुराद शाह पहुंचे मुख्यमंत्री चन्नी ने नतमस्तक होते पंजाब की बेहतर ढंग के साथ सेवा करने के लिए दुआ की / डेरों के ट्रस्टी की तरफ से मुख्यमंत्री को शाल भेंट किया गया /
इस दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से आई संगत के साथ मुलाकात और बातचीत भी की / इसी दौरान चन्नी ने दरबार मस्त बापू लाल बादशाह में भी माथा टेका, चन्नी ने पंजाब में शान्ति और खुशहाली की कामना की, दरबार के मुख्य सेवक और लोग सभा मैंबर हंस राज हंस और अन्य शख़्सियतों समेत मुख्यमंत्री ने लंगर भी खाया /
मुख्यमंत्री ने दोनों धार्मिक स्थानों के लिए 11-11 लाख रुपए की अनुदान का ऐलान भी किया / इस मौके अन्य के इलावा आई.जी. जालंधर जी.एस. ढिल्लों, डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी, एस.एस.पी. जालंधर देहाती सतिंद्र सिंह और कांग्रेसी नेता नवजोत दहआ, अश्वनी भल्ला, सोनू ढेसी, हनी जोशी, सुखविन्दर कोटली, आदि मौजूद थे /


































