PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

बड़ी ख़बर, प्लाट को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग का किया बेरहमी से कत्ल, बेटा और बहू हुए गंभीर घायल,

punjab ludhiana old man murdered over empty plot dispute in jagraon Big Crime News

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले के अधीन पड़ते जगराओं के गांव डला में एक खाली प्लाट को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में तेजधार हथियार से 70 वर्षीय बुजुर्ग का बेरहमी से कत्ल कर दिए जानें की सनसनीखेज ख़बर सामने आ रही है /

इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में स्थित एक खाली प्लाट पर दो पक्ष अपना दावा जता रहे थे / इसके चलते दोनों पक्षों में आज यानि साेमवार की सुबह मामूली झगड़ा हो गया, जिसमें बलदेव सिंह (70) के सिर पर तेजधार गंडासी का वार कर दिया / गंभीर रूप में घायल अवस्था में बलदेव की हठूर अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई /

इस झगड़े में मृतक का बेटा सुखविंदर सिंह और उसकी पुत्रवधू रणजीत कौर पत्नी जगतार सिंह भी घायल हो गए, जिन्हें पहले हठूर सिविल अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वहां से जगराओं के लिए रेफर कर दिया गया / इस मामले में मृतक के बेटे सुखविंदर सिंह के बयान पर कुलविंदर सिंह, अरशविंदर सिंह, अर्शदीप सिंह और गुरशविंदर सिंह निवासी गांव डल्ला के खिलाफ थाना हठूर में मुकदमा दर्ज किया गया है / वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है व आरोपियों के खिलाफ बनती करवाई की जाएगी /