PTB News

Latest news
अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ...

सिद्धू के बाद सुखबीर बादल के बिगड़े बोल, कहा पुलिसवाले सड़क पर जाते समय निकाल लेते हैं जेब से पैसे,

punjab amritsar news sukhbir badal support anil joshi north amritsar Punjab Sukhbir Badal policemen money out pocket while going on the road

PTB Big Political अमृतसर : पंजाब कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पुलिस कर्मियों के खिलाफ दिए गए अभद्र बयान का मामला अभी थमा ही नहीं था की अब शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पुलिस वालों के बारे में अभद्र टिपणी कर फिर से बवाल खड़ा कर दिया है /

दरअसल आज अमृतसर नार्थ सीट पर अकाली दल उम्मीदवार अनिल जोशी के हक में प्रचार करने पहुंचे अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पुलिसकर्मियों की बेइज्जती ही कर डाली / उन्होंने पुलिसवालों को सड़क पर जाते लोगों की जेब से पैसे निकलने वाला कह दिया / इतना ही नहीं पूर्व IG रह चुके कुंवर विजय प्रताप पर उंगली उठाई और उन्हें थानों से 500-500 रुपए इकट्‌ठे करने वाला बताया /

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भाषण में पहले कुंवर विजय प्रताप पर निशाना साधा / उन्होंने कहा कि वह थानों से 500-500 रुपए इकट्‌ठे करते थे / इसके बाद साथ ही खाकी पर भी दाग लगा दिया / सुखबीर ने कहा कि पुलिसवाले तो चवन्नी भी नहीं छोड़ते /

बोलो-छोड़ते हैं… यह तो सड़क पर जाते हुए भी आपकी जेब से पैसे निकाल लेते हैं / इसके बाद भी वह पूर्व IG पर निशाना साधने से पीछे नहीं हटे / अगर वह चुनाव हार भी गए तो अपना बोरिया बिस्तर यहां से उठाएंगे और अपने गांव को निकल जाएंगे / उनका पंजाब से कोई वास्ता नहीं है /

वहीं इस रैली के दौरान सुखबीर ने पहले केजरीवाल को बेटे की झूठी कसम खाने वाला बताया, तो वहीं भगवंत मान को मां की झूठी कसम खाने वाला कहा, सुखबीर ने कहा कि पहली बार दिल्ली में चुनाव के दौरान केजरीवाल ने बेटे की कसम खाकर कहा था कि वह कभी कांग्रेस से गठजोड़ नहीं करेंगे / चुनाव के बाद उन्होंने कांग्रेस से ही हाथ मिलाया था /

वहीं भगवंत मान तो अपनी मां को मंच पर ले आए थे और कसम खाई थी कि वह कभी शराब नहीं पिएंगे, लेकिन वह आज भी शराब पीते हैं / जो अपने बच्चे और मां की कसम झूठी खा सकते हैं, उनके वादों पर कौन विश्वास कर सकता है / सुखबीर बादल सोमवार को चार जनसभाएं कर रहे हैं / इसमें वह युवाओं, अल्पसंख्यक वर्ग और इंडस्ट्रिलिस्टों को मिलेंगे /

आपको यह भी बता दें कि अकाली दल ने नॉर्थ से जहां अनिल जोशी को उतारा है / वहीं आप ने कुंवर विजय प्रताप पर दांव खेला है / इन दोनों नेताओं के कारण अभी तक अमृतसर की सबसे हॉट सीट नॉर्थ को माना जा रहा है / साल 2009 में अनिल जोशी और कुंवर विजय प्रताप सिंह अमृतसर में सबसे अधिक सुर्खियों में रहे थे / तब अनिल जोशी नॉर्थ से बीजेपी के विधायक थे /