PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें, इस DSP ने भेजा मानहानि का नोटिस,

chandigarh dsp Dilsher Singh Chandel defamation notice to punjab congress chief navjot singh sidhu Punjab Congress

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू की जुबान फिसलने से अब उनकी अपनी ही मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं / चंडीगढ़ पुलिस के DSP दिलशेर सिंह चंदेल ने उन्हें मानहानि नोटिस भेजा है / सिद्धू को 21 दिन के अंदर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है / यही नहीं नोटिस के मुताबिक अगर माफी नहीं मांगी तो फिर सिद्धू के खिलाफ क्रिमिनल कार्रवाई की जाएगी /

chandigarh dsp Dilsher Singh Chandel defamation notice to punjab congress chief navjot singh sidhu Punjab Congress

यह नोटिस सिद्धू के थानेदार की पेंट गीली होने वाले बयान के खिलाफ भेजा है / इससे पहले डीगढ़ पुलिस के DSP दिलशेर सिंह चंदेल ने वीडियो जारी कर सिद्धू के बयान को शर्मनाक बता उसकी निंदा की थी / चंदेल ने यह भी कहा कि अगर पुलिस साथ न हो तो सिद्धू की बात कोई रिक्शावाला भी नहीं सुनेगा /

वहीं DSP दिलशेर चंदेल ने कहा कि सिद्धू ने सुल्तानपुर लोधी रैली के दौरान आपत्तिजनक बात कही थी / यह रैली वहां के कांग्रेस MLA नवतेज चीमा के समर्थन में की गई थी / जहां सिद्धू ने कहा कि अगर चीमा एक खंगारा मारे तो थानेदार की पेंट गीली हो जाएगी /

chandigarh dsp Dilsher Singh Chandel defamation notice to punjab congress chief navjot singh sidhu Punjab Congress

DSP चंदेल ने कहा कि जिस वक्त यह बात कही गई, वहां सुरक्षा के लिए कई पुलिसकर्मी थे / इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं / सिद्धू की बातों से भीड़ हंसती रही और वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों को भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी / उन्होंने इस पर एतराज जताते हुए माफी मांगने को कहा है /