PTB Sad न्यूज़ भीलवाड़ा : भीलवाड़ा में कांग्रेस महिला पार्षद वर्षा दरियानी ने मंगलवार दोपहर को गांधी सागर तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली / वर्षा के गांधी सागर में कूदते ही वहां मौजूद लोगों ने तुंरत पुलिस को सूचित किया / सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला / शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है / आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है /
पार्षद की मौत की खबर सुनने के बाद मौके पर भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई / पुलिस ने फिलहाल पार्षद के आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है / बताया जा रहा मृतका पिछले लम्बे समय से बीमार चल रही थी / भीमगंज थाने के सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल शर्मा ने बताया कि, मंगलवार शाम करीब 4 बजे शास्त्री नगर निवासी वर्षा दरयानी ने गांधी सागर झील पर पहुंची /

महिला पार्षद झील के किनारे खड़ी हो गई। फिर अचानक पानी में कूद गई / मौके पर मौजूद लोग उन्हें बचाते इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी / वर्षा कांग्रेस से वार्ड 42 की वर्तमान पार्षद हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है / सूचना पर सीओ सिटी हंसराज बैरवा, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, पूर्व सभापति ओम नारायणीवाल अन्य पार्षद भी मौके पर पहुंच गए /



































