PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, पंजाब पुलिस ने 2 हैंडग्रेनेड व अन्य हथियारों सहित किया तीन युवकों को गिरफ्तार,

Punjab attack on the police the accused including hand grenade arrested Moga

PTB Big न्यूज़ मोगा : पंजाब के जिला मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने गांव चुगावां के पास स्थापित एक चेक पोस्ट पर दो हैंडग्रेनेड और अन्य हथियारों के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाके पर एक संदिग्ध काले रंग की पिकअप गाड़ी को रूकने के संकेत दिया, लेकिन चालक ने गाड़ी पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की / इसी दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर गाड़ी को रोक लिया चालक के साथ बैठे युवको ने पुलिस पार्टी पर पिस्तौल तान दी और पीछे बैठे युवक ने अपने हाथ में हैंडग्रेनेड पकड़ लिया / गनीमत यह रही कि पुलिस ने चालाकी दिखाते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया /

पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उन्हें 2 ग्रेनेड, 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस मिले / प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाने की फिराक में थे / वहीं SSP मोगा चरणजीत सिंह सोहल ने कहा कि इन लोगों के संबंध कनाडा के अर्शदीप सिंह डाला उर्फ ​​अर्श डाला से हैं / अमृतसर में हाल ही में टिफन बम विस्फोट के एक आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी पहले से ही नामजद है /

इन तीनों पर मामला दर्ज करके इनकों अदालत में पेश किया जाएगा / जहां से उनके रिमांड को लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी / पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे कहां रहने वाले थे और उनकी अन्य योजनाएं क्या थीं क्या यह सभी युवक किसी आंतकी संगठन के सम्पर्क में थे या नहीं / फ़िलहाल इस खबर के बाद जहां पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है वहीं पुलिस को यह भी शक है की पंजाब के अन्य जिलों में ऐसे ही संदिग्ध व्यक्तियों के पास ओर हैंडग्रेनेड तो नहीं हैं /