PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

आप पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही शुरू हुई बगावत, राघव चड्ढा की प्रेस कांफ्रेंस के बाद आपस में भिड़े कार्यकर्ता और नेता,

aap Party jalandhar dr shiv dayal mali iqbal singh dhidhsa protest against assembly seat ticket to sheetal angural raman arora and dinesh

PTB Big Political जालंधर : जालंधर की तीन सीटों जिनमें सेंट्रल, वेस्ट के उम्मीदवारों का तो एलान आप पार्टी ने कर दिया है, लेकिन नार्थ से कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता दिनेश ढल के आज पार्टी में शामिल होते ही आम आदमी पार्टी के विरुद्ध उन्हीं के वरिष्ठ नेताओं ने बगावत का बिगुल बजा दिया /

आज यानि शुक्रवार की शाम जालंधर के मीडिया क्लब में आप पार्टी पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा की प्रेस कांफ्रेंस के ख़त्म होते ही ऐसा ही नजारा उस समय देखने को मिला जब देखते ही देखते कुछ कार्यकर्ता और बरिष्ठ नेता आपस में ही भीड़ गए / इस दौरान मौके पर वर्करों के साथ मारपीट भी की गई / पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. शिव दयाल माली और इकबाल सिंह ढीडसा ने शीतल अंगुराल और अमन अरोड़ा को टिकट देने का जहां जमकर विरोध किया वहीं राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल का एजेंट तक बता दिया /

इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बन जाने से मौके पर पुलिस भी बुलानी पड़ी, बताया जा रहा है कि इस दौरान मीडिया कर्मियों के साथ भी डॉ शिवदयाल माली व इक़बाल सिंह ढींढसा के साथ आये समर्थकों द्वारा धक्का मुक्की की कोशिश की, आप वर्करों के द्वारा आपस में हुए इस विवाद की हर जगह चर्चा शुरू हो गई है / एक तरफ जहां अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए इक़बाल सिंह ढींढसा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया है /

वहीं डॉ. शिवदयाल माली भी आने वाले समय में बड़ा कदम उठा कर आप पार्टी से बगावत कर सकते हैं / अब देखना यह होगा की आप पार्टी में हुई इस वगावत के बावजूद क्या वेस्ट हल्के के सुशिल रिंकू, सेंट्रल हल्के के रमन अरोड़ा व जल्दी ही घोषित होने वाले नार्थ हल्के के उम्मीदवार दिनेश ढल्ल क्या इन सभी रूठे हुए नेताओं को मानाने की एक कोशिश करेंगे या फिर अपने दम पर ही पार्टी को झोली में जीत दर्ज करवाएंगे /