PTB News

Latest news
अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ...

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर तक पहुंचा कोरोना वायस,

CM Channi three family members are Corona positive their report is still pending principal secretary husan lal is already positive

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर पर भी कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी है / मुख्यमंत्री के तीन पारिवारिक सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं / मुख्यमंत्री चन्नी का RT-PCR टेस्ट हुआ है, लेकिन अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है / इससे पहले उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुसन लाल पॉजिटिव मिले थे और वह घर पर आइसोलेट हैं /

आपको यह भी बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री को दौरे को लेकर मुख्यमंत्री चन्नी ने बयान दिया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट न आने के कारण वह पीएम के कार्यक्रम में नहीं गए थे और न ही वह बठिंडा एयर बेस पर उनके स्वागत के लिए जा पाए थे / उन्होंने अपनी गैर मौजूदगी में खजाना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को प्रधानमंत्री का स्वागत करने की जिम्मेदारी सौंपी थी /

लेकिन अब प्रधानमंत्री के दौरे के तीन दिन बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार में ही तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकल आए हैं / मुख्यमंत्री की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है, लेकिन उनके साथ-साथ चलने वाले अमले के अधिकारी भी पॉजिटिव हैं / सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी परिवार में सदस्यों और स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद एहतियातन खुद को सरकारी आवास पर ही आइसोलेट कर सकते हैं /