PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अमृतसर एयरपोर्ट पर आज फिर मची अफरा-तफरी, बर्मिंघम से लौटी फ्लाइट में फिर मिले कई यात्री कोरोना पाजिटिव,

25 passengers corona positive on the flight from birmingham to amritsar amritsar Airport Punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : विदेश से भारत में कोरोना वायरस का लगातार प्रसार हो रहा है / आज यानि शनिवार को भी बर्मिंघम से आई फ्लाइट में से 25 यात्री कोरोना पाजिटिव पाए जाने से अमृतसर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया / वहीं पाजिटिव रिपोर्ट होने के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है / इस फ्लाइट में करीब 195 यात्री सवार थे /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही फ्लाइट दोपहर 12 बजे श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमृतसर पहुंची / यहां पर सभी यात्रियों के RT-PCR टेस्ट किये गए / फ्लाइट में 195 यात्री सवार थे, जिनमें से 25 की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है / वहीं श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्थित स्पाइस जेट हेल्थ लैब से करार खत्म कर दिया गया है /

विदेश से आने वाले यात्रियों के कोरोना टेस्ट के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ने इस लैब से करार किया था / बीते शुक्रवार को इटली से आने वाले 285 यात्रियों में से 175 की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी / ऐसे में लैब की प्रमाणिकता पर संशय था / इनमें से 75 लोगों के पुन: टेस्ट करवाए गए / इनमें से कुछ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है / ऐसे में एयरपोर्ट अथारिटी ने लैब से नाता तोड़ दिया है / अब अमृतसर की निजी भसीन लैब द्वारा यात्रियों की टेस्टिंग की जा रही है /

स्पाइस जैट लैब द्वारा अमृतसर एयरपोट पर 65 मशीनें इंस्टाल की गई थीं / बताया जा रहा है कि ये छोटी मशीनें कोरोना टेस्ट के लिए पर्याप्त नहीं थी / मशीनों तक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से रिपोर्ट्स गलत आ रही थीं / इस बात को लेकर इटली से आए यात्री हंगामा करते रहे / उनका तर्क था कि वे इटली से नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आए हैं तो यहां आठ घंटे बाद पाजिटिव कैसे हो सकते हैं, जिसके बाद एयरपोर्ट अथारिटी से जवाब मिलने के बाद स्पाइस हेल्थ लैब ने अपना सामान यहां से हटा लिया /