PTB Shocking न्यूज़ न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में जॉन एफ कैनेडी (JFK) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने भारतीय मूल के एक सिख टैक्सी चालक पर हमला किया, उसकी पगड़ी गिरा दी और उसके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया /
सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में यह घटना सामने आई है / यह अमेरिका में नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध का एक और संदिग्ध मामला है / नवजोत पाल कौर ने ट्विटर पर चार जनवरी को 26 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें एक व्यक्ति हवाई अड्डे के बाहर एक सिख टैक्सी चालक पर हमला करता दिख रहा है /
नवजोत पाल कौर ने बताया कि हवाई अड्डे पर खड़े एक अन्य व्यक्ति ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था / यह वीडियो किसी तारीख का है इसकी जानकारी नहीं दी गई है / वीडियो में व्यक्ति को पीड़ित के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है / वह वीडियो में सिख व्यक्ति को बार-बार पीटते और मुक्के मारते दिख रहा है / वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उसने सिख व्यक्ति की पगड़ी भी गिरा दी /
नवजोत पाल कौर ने कहा कि यह वीडियो जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अन्य व्यक्ति ने शूट किया था / मैंने यह वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया, लेकिन मैं इस तथ्य को उजागर करना चाहती थी कि हमारे समाज में नफरत अब भी बरकरार है और दुर्भाग्य से, मैंने कई सिख कैब चालकों से मारपीट किए जाने की घटनाएं कई बार देखी हैं / इस घटना या चालक के बारे में और जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है / एस्पेन इंस्टीट्यूट में इनक्लूसिव अमेरिका प्रोजेक्ट के निदेशक और लेखक सिमरन जीत सिंह ने ट्वीट किया है /



































