PTB Crime न्यूज़ बटाला : पंजाब के जिला बटाला के अधीन पड़ते गांव दबावाली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है / जहां आज उस समय सनसनी फैल गई जब पाठी कश्मीर सिंह का कत्ल कर दिया गया / कत्ल का कारण श्री अखंड पाठ साहिब की ड्यूटी को लेकर विवाद बताया जा रहा है /
जानकारी के अनुसार गांव दबावाल में अवतार सिंह के घर पर लड़ीवार श्री अखंड पाठ साहिब चल रहा। शनिवार तड़क सार तीन बजे कश्मीर सिंह की श्री अखंड पाठ साहिब पढ़ने की ड्यूटी थी, लेकिन लखबीर जो कि खुद पाठी सिंह है, तीन बजे खुद पाठ करना चाहता था / पाठ की ड्यूटी को लेकर पाठी कश्मीर सिंह के साथ कहासुनी हो गई और बात हाथापाई पर उतर आई /
इस दौरान हुए झगड़े में लखबीर सिंह उर्फ बंटी ने पाठी सिंह कश्मीर सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया / कश्मीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई / वहीं थाना घनिए के बांगर पुलिस के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि मौके पर पाठी हरभजन सिंह के बयान पर लखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है /
फ़िलहाल पुलिस ने मृतक कश्मीर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला सिविल अस्पताल कार्रवाई के लिए भेज दिया है व फरार आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है / वहीं इस खबर के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /



































