PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़ी ख़बर, कोरोना को लेकर सख्त हुई सरकार, सभी निजी दफ्तर बंद, रेस्टोरेंट-बार खुलने पर भी लगी रोक,

corona and omicron all private offices will be closed in delhi Punjab

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले हर दिन तेजी से बढ़ते जा रहे हैं / दिल्ली में रोजाना 20 हजार से ज्यादा मामले रिपोर्ट किये जा रहे हैं / दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) और वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Lockdown) जैसी पाबंदियां लगाई गई थी /

सोमवार को DDMA की बैठक (DDMA Meeting) में दिल्ली में पाबंदियों को और कड़ा करने का फैसला लिया गया / दिल्ली के सभी निजी दफ्तरों को बंद रखने का फैसला लिया गया है / दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) का ने ये आदेश जारी किया है /

इस आदेश के अनुसार केवल जिनको छूट है वही निजी दफ्तर खुल सकेंगे / यानी दिल्ली के बाकी सब निजी दफ़्तर के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम (WFH) करेंगे / अभी निजी दफ़्तर 50% क्षमता पर चल रहे थे, 50% कर्मचारी घर से काम कर रहे थे /

अब छूट प्राप्ट श्रेणी के निजी दफ़्तर छोड़ बाकी सभी दफ़्तर बंद रहेंगे और सभी कर्मचारी घर से ही काम करेंगे / वहीं दिल्ली में सभी रेस्टोरेंट और बार भी बंद कर दिए गए हैं, सिर्फ़ रेस्टोरेंट्स से फ़ूड आइटम की होम डिलीवरी और टेकअवे की सुविधा रहेगी /

आपको यह भी बता दें कि दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 19166 नए मामले सामने आए / वहीं 14076 मरीजों को छुट्टी दी गई, जबकि 17 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया / दिल्ली में अभी तक 15,68,896 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं / इनमें से 14,77,913 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 25177 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया / दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर घटकर 1.60 फीसदी रही /