PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर से इस जिले की तरफ जाने वाले वाहन चालकाें काे लगेगा अब बड़ा झटका,

toll plaza started ludhiana ladowal bypass drivers will have to pay double toll Punjab

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : फिरोजपुर रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने वाले लाडोवाल बाईपास (Ladowal Bypass) पर टोल टैक्स (Toll Tax) की वसूली आज से शुरू हो गई है / अब फिरोजुपर रोड से जालंधर की तरफ जाने वालों को दो-दो जगह टोल टैक्स (Toll Tax) देना होगा /

इसी तरह जालंधर की तरफ से फिरोजपुर रोड की तरफ आने वालों को भी डबल टोल टैक्स देना होगा / नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया ने यह टोल प्लाजा 15 दिसंबर से शुरू करना था लेकिन किसानों के विरोध के कारण इसे शुरू नहीं किया गया / NHAI ने अब टोल शुरू कर दिया है / कार चालकों को यहां से निकलने पर 35 रुपये टोल टैक्स देना होगा /

toll plaza started ludhiana ladowal bypass drivers will have to pay double toll Punjab

फिरोजपुर रोड से लाडोवाल टोल प्लाजा तक बना बाईपास मार्च 2021 में बनकर तैयार हो गया था, लेकिन किसानों के विरोध के कारण यह टोल प्लाजा शुरू ही नहीं हो सका था / 14 दिसंबर तक NHAI ने यह टोल प्लाजा तैयार कर लिया था, क्योंकि उससे पहले किसान आंदोलन खत्म हो चुका था, लेकिन किसान बढ़े हुए टोल टैक्स को देने के लिए तैयार नहीं थे जिसकी वजह से लाडोवाल टोल प्लाजा भी कई दिन फिर से बंद रहा /

लाडोवाल टोल प्लाजा खुलने के बाद एनएचएआइ ने 12 जनवरी से लाडोवाल बाईपास टोल प्लाजा भी शुरू कर दिया / NHI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर केएल सचदेवा ने कहा कि टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है / इसके लिए वहां पर रेट लिस्ट लगा दी गई हैं / बिना फास्टैग के वाहन चालकों को डबल टोल टैक्स देना होगा / गाैरतलब है कि पंजाब में एक साल तक किसान आंदाेलन के चलते वाहन चालकाें काे राहत मिली थी, लेकिन आंदाेलन खत्म हाेने के बाद टाेल की वसूली शुरू हाे गई है /