PTB Big Political चंडीगढ़ / भुलथ : पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले लगातार सियासी उठापटक तेज हो गई, ऐसे में एक पार्टी के नेता का दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है उसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अपनी मर्जी के हल्के से सीट के नहीं मिलने की उम्मीद, शायद यही कारण है कि रात होने से पहले हल्का भुलथ की राजनीति में बड़ा धमाका हो गया /
दरअसल कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के बेहद करीबी कहे जाने वाले अमनदीप सिंह गोरा गिल ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है / अमनदीप सिंह गोरा अपने साथियों सहित कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गया / पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह ने गोरा गिल और उनके सहयोगियों को पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी में शामिल किया /
इस संबंध में अमनदीप सिंह गोरा गिल ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच अंदरूनी कलह से परेशान थे / खासकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बोलने के तरीके से, सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी को काफी नुकसान पहुंचाया है / गोरा गिल ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद से उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हलका भुलथ के लोगों की सेवा करने के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया है,
लेकिन कांग्रेस ने सेवा को महत्व नहीं दिया है / इस समय कांग्रेस अवसरवादियों और चापलूसी करने वालों की पार्टी बन गई है / उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा कराए गए टिकट सर्वेक्षण में उनके नाम का जिक्र था लेकिन उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी / उनका पिछले कुछ दिनों से पार्टी में दम घुट रहा था, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है /



































