PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले फिर चली अंधाधुंध गोलियां, इलाके में फैली सनसनी,

hooliganism orgy in batala indiscriminate firing during the day Punjab Big News

PTB Big न्यूज़ बटाला : बटाला के गांव भोमा में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों की तरफ से एक परिवार पर हमला कर दिया गया। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष पर 10-11 फायर करने के भी आरोप लगाए हैं। इस झगड़े में एक पक्ष ने ईंटों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान घर के बाहर खड़ी कारों के शीशे भी तोड़ दिए गए।

कहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि झगड़े का कारण नशा बेचने को रोकने की रंजिश का है। यह भी बताया जा रहा है कि पतंगों को लेकर भी बच्चों में हुआ झगड़ा इस झड़प का कारण बना है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची थाना घुमाण की पुलिस ने घटना स्थान से 5 खोल भी बरामद किए हैं।

इस संबंध में एक पक्ष के मैंबर देसा सिंह निवासी गांव भोमा ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के कुछ नौजवान नशा बेचते हैं। जब उनके बेटो ने उनको कहा कि उनके घर के बाहर नशा न बेचा करें तो वह आगे से कहने लगे कि आप अपने घर के दरवाजे बंद रखो। जब वह खुद मौके पर आया तो उसने देखा कि एक नौजवान के हाथ में चिट्टे की पूड़ियां पकड़ीं हुई थीं।

इस दौरान इन नौजवानों में से एक ने उसके बेटे परगट सिंह के सिर पर हमला कर दिया। कोलाहल सुनकर उस के पारिवारिक मैंबर बाहर आ गए तो इन्होंने उसकी पत्नी और बाकी सदस्यों पर भी तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गए। इसके बाद उक्त नौजवान वहां से चले गए और एक घंटे में बहुत तदाद में नौजवान उनके घर के बाहर आ गए, जिन्होंने आते ही हवाई फायर करने शुरू कर दिए और उनके पास के घरों पर भी ईंटें चलानी शुरू कर दी। उक्त ने बताया कि तीन नौजवानों के पास पिस्तौलें थीं, जिन्होंने लगभग 11 फायर किए हैं।

इस संबंधित में थाना घुमाण के पुलिस अधिकारी ने मीडिया के बंधुओं को जानकारी देते हुए बताया कि पलविन्दर सिंह का अपने पड़ोसियों के साथ पुराना झगड़ा चलता आ रहा है। दूसरी तरफ दोनों के बच्चे घरों की छत पर पतंग उड़ा रहे थे तो पतंगों को लेकर ही दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है। पड़ोसी नौजवान ने ही बाहर से कुछ नौजवानों को बुला कर झगड़ा किया और कार भी तोड़ी गई है व गोलियां भी चलाईं गई हैं। यह जांच की जा रही है कि कितने लोगों के पास पिस्तौल थी और कितने फायर हुए हैं।