PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर की लड़की के साथ 6 युवकों ने चलती कर में किया रेप, पुलिस ने किया केस दर्ज,

Ludhiana Punjab youths did abusive act with a girl living in relative s house Jalandhar Crime News PTB Big Breaking News

PTB Crime न्यूज़ जालंधर / लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां जालंधर की रहने वाली 22 वर्षीय एक लड़की के साथ लुधियाना के बस स्टैंड के निकट चलती कार में 6 युवकों ने गैंग रेप की बड़ी और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि हाल ही में पीड़ित लड़की लुधियाना में अपनी बुआ की लड़की के साथ रह रही थी / आरोपी लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर हिसार की ओर रवाना हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को हिसार उतार कर फरार हो गए /

जब पीड़ित लड़की को होश आया तो उसने हिम्मत जुटाई और आजाद नगर हिसार पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद हिसार पुलिस ने 2 युवतियों सहित 8 आरोपियों के खिलाफ धारा 376-D, 506, 354 व 120-B के तहत केस दर्ज कर लिया /

FIR में दर्ज पीड़ित लड़की मनप्रीत (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह मूल रुप से जालंधर की रहने वाली है / वह अपनी बुआ की लड़की तरुणा के साथ लुधियाना घंटा घर इलाके में रहती है / तरुणा ने उसकी मुलाकात ममता से करवाई / 2 दिन पहले ममता 6 युवकों के साथ बस में लुधियाना पहुंची /

जहां ममता ने उस पर साथ चलने के लिए दबाव बनाया / लुधियाना बस स्टैंड पहुंच कर 6 युवकों में से एक युवक राकेश ने उसकी मांग में जबरदस्ती सिंदूर भरा और उसे गाड़ी में बिठाकर सभी के साथ हिसार की ओर रवाना हो गया / रास्ते में सभी 6 युवकों ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया / इस दौरान वह अपनी सुध-बुध खो बैठी, हिसार में सभी आरोपी उसे उतार कर फरार हो गए /

इस संबधी थाना डिवीजन नं. 5 के थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने मीडिया को बताया कि हिसार पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान पर जीरो FIR दर्ज की है / पुलिस टीम लड़की से मिलने हिसार रवाना हो चुकी है / वीरवार तक पुलिस लड़की को लेकर लुधियाना पहुंचेगी, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि लड़की के साथ दुष्कर्म व गैंग रेप कहां हुआ है, पुलिस केस को लेकर संजीदगी से काम कर रही है /