PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे उम्मीदवारों का चुनावी प्रचार पुरे उफान पर है / भाजपा के उम्मीदवार मनोरंजन कालिया ने आज अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ अपने विधानसभा हल्के के अंतगर्त आते कृष्णा नगर, चहार-बाग, रियाजपुरा, सेन्ट्रल टाऊन, मंडी रोड़ व फगवाड़ा गेट आदि क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया /
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आज इन क्षेत्रों में उमड़े विशाल जनसैलाब ने विपक्षी राजनीतिक हल्को में हडकंप मचा दिया है / मनोरंजन कालिया के स्वागत को लेकर नज़र आ रहे भारी उत्साह व समर्थन लगातार मिल रहा है / मनोरंजन कालिया ने अपने प्रचार के दौरान संक्षिप्त व प्रभावशाली संबोधन में लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा की आप लोगों का एक-एक वोट ही आपके विधानसभा हलके में चौंमुखी विकास की बयार लाएगा /
मनोरंजन कालिया ने कहा कि कांग्रेस के झूठे वायदों से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे है/ उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद बेरोजगारी, महंगाई व नशे ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है / उन्होंने कहा की पंजाब की जनता पढ़ी-लिखी व सुचेत है उन्हें अब झूठे वायदों व झूठी गारंटीयों में नहीं उलझाया जा सकता /
मनोरंजन कालिया ने कहा की पंजाब में भाजपा महिला सशक्तिकरण की पक्षधर एक मात्र राजनीतिक पार्टी है व भाजपा महिलाओं को झूठे प्रलोभन नहीं देती बल्कि उन्हें स्वंयनिर्भर बनानें के प्रयास करती है / मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस विधानसभा हलके से मेरे परिवारिक रिश्ते है व हलके का हर परिवार ही मेरा अपना परिवार है / उन्होंनें कहा की मैं आज अपने परिवार से आर्शीवाद लेने आया हूं /
































