PTB City न्यूज़ जालंधर : आज देश के प्रधानमंत्री मोदी जालंधर कैंट हल्के से उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ के गढ़ में पहुंचे और सरबजीत सिंह मक्क्ड़ के लिए एक तरफ जहां जनता से उनके समर्थन में वोट डालने की बात कही / वहीं पीएम मोदी के जलंधर कैंट में हुई बीजेपी की इस पहली और भारी फतेह रैली से लोग काफी खुश दिखाई दिए /
इस दौरान सरबजीत सिंह मक्क्ड़ के समर्थन में रैली स्थल पर खुद देश के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये गए चुनाव प्रचार से मक्क्ड़ के जहां समर्थक उत्साहित दिखाई दिए वहीं विरोधियों की हवा ही निकल गई, सबसे बुरा हाल अकाली-बीएसपी के सांझे उम्मीदवार जगबीर सिंह बराड़ कहा हुआ /
सूत्र बताते हैं कि जगबीर बराड़ बीजेपी के उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्क्ड़ की इस फतेह रैली जिसमें खुद देश के प्रधानमंत्री मोदी ने शिरकत की और रैली स्थल पर अनगिनत लोगों की संख्या को देखकर हैरान दिखाई दिए / इस रैली के दौरान सरबजीत सिंह मक्कड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खासतौर पर मुलाकात भी की और जालंधर के कैंट हल्के में खासतौर पर पहुंचने पर धन्यवाद् भी किया /





































