PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

विधायक सुशील रिंकू ने श्री गुरु रविदास जंयती शोभायात्र में लिया भाग, संगतों को दी बधाई,

MLA Sushil Rinku participated in Sri Guru Ravidas Jayanti procession Congratulations to the companions Jalandhar north

सुशील रिंकू ने कहा दो साल नहीं हो पाई थी संगत शोभायात्र में शामिल, इस बार लाखों संगतों ने दिखाया उत्साह व जोश,

PTB City न्यूज़ जालंधर : विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू और उनकी पत्नी पार्षद सुनीता रिंकू ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर निकाली गई शोभायात्र में भाग लिया। उन्होंने श्री गुरु रविदास मंदिर चुंगी नंबर-9 और श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी में माथा टेक कर चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लिया। इसके बाद शोभायात्र में पैदल चलकर संगतों के साथ शिरकत की।

इस दौरान रिंकू को संगतों ने जगह-जगह पर सिरोपे पहना कर और फूलों की मालाएं डालकर सम्मानित किया। सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि कोविड महामारी के कारण दो साल से श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाली जाने वाली शोभायात्र पूरे उत्साह के साथ नहीं निकाली जा सकी थी, लेकिन इस बार संगतों में बहुत ज्यादा उत्साह और जोश था।

MLA Sushil Rinku participated in Sri Guru Ravidas Jayanti procession Congratulations to the companions Jalandhar north

हजारों नहीं बल्कि लाखों की तदाद में लोगों ने गुरु धामों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। बूटा मंडी रोड पर मेला भी आयोजित किया गया। सुंदर झांकियां भी निकाली गई। उन्होंने इस दिन की सभी वेस्ट हलके के लोगों, शहर वासियों और देश वासियों को बधाई दी। उन्होंने श्री गुरु रविदास जी महाराज से सभी संगतों की अच्छी सेहत और बेहतर जीवन का आशीर्वाद भी मांगा।

इस मौके पर उनके साथ सुरिंदर चौधरी, अश्वनी झांगरा, अनिल अंगराल, तरसेम थापा, सुनिता रिंकू, अश्वनी जंगराल, अभी लोचा के साथ भारी संख्या में इलाका निवासी व अन्य कांग्रेसी नेता और वर्कर भी मौजूद थे।