करोल बाग निवासी बोले जो काम चंदन ग्रेवाल कर सकते हैं वह कोई और नेता नहीं कर सकता,
PTB City न्यूज़ जालंधर : विधानसभा हल्का जालंधर सैंट्रल से शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार चंदन ग्रेवाल को जब्रदस्त समर्थन मिल रहा है। हमेशा ही समाज हित में आवाज बुलंद करने वाले चंदन ग्रेवाल के चुनाव प्रचार अभियान को उस समय और मजबूती मिली जब जालंधर सैंट्रल के गांव लद्देवाली में की गई एक बैठक बड़ी रैली का रूप धारण कर गई।
गांव के लोगों ने चंदन ग्रेवाल को लड्डूओं से तौला और भरौसा दिया कि गांव के हर नागरिक की वोट उनके हक मे डालेंगे। गांव के लोगों द्वारा सांझे तौर पर आयोजित बैठक में शिअद-बसपा के उम्मीदवार चंदन ग्रेवाल को जब्रदस्त समर्थन मिला। देर शाम गांव में पहुंचे चंदन ग्रेवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोगों ने हार डाल कर चंदन ग्रेवाल का स्वागत किया और फूल वर्षा की।
इस बैठक में मौजूद विक्रम औलख, बलजीत सिंह, गोल्डी, साबी, जसबीर सिंह दकोहा, विक्की तुलसी, बड़िंग से बलविन्द्र सिंह बड़िंग, आकाश गुप्ता, सुरेश सहगल, भूपेश सौगंध व अन्य गांव वासियों द्वारा चंदन ग्रेवाल को लड्डूओ से तोला गया। इस दौरान अपने संबोधन में चंदन ग्रेवाल ने लोगों द्वारा दिए गए प्यार और उत्साह के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि वे समाज सेवा के लिए ही राजनीति में आए हैं।

वहीं चंदन ग्रेवाल देर रात करोल बाग की जनता से मिलने पहुंचे / इस दौरान उनका स्वागत करोल बाग निवासी राजिंदर सिंह ने अपने मोहल्ला निवासियों के साथ मिलकर किया / इस दौरान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य यही रहा है कि आम जनता की आवाज सरकारों तक पहुंचा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की कारगुजारी किसी से छिपी नहीं है, पिछले कई सालों से सेंट्रल हलके का जो हाल राजिंदर बेरी ने किया है और जो घोटाले पंजाब सरकार ने किया हैं उनका जनता भली भाँती जानती है। इस दौरान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की सोच शुरू से ही पंजाब और पंजाबियों के हित मे रही है। चंदन ग्रेवाल ने लोगों से अपील की कि एक मौका उन्हें दिया जाए। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं पहल के आधार पर हल की जाएंगी।
इस मौके पर उपस्थित जन समूह ने एक स्वर में चंदन ग्रेवाल का समर्थन करने का ऐलान किया। इस दौरान अकाली दाल के दिग्गज नेता इक़बाल सिंह ढींढसा, अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मेयर जालंधर रहे सुरेश सहगल, करोल बाग निवासी राकेश कुमार, रिक्की सिंह, बचितर सिंह, गुरलगन सिंह, जगमोहन सिंह के इलावा इलाके की महिलाओं के साथ बच्चे और बजुर्ग भारी संख्या में मौजूद थे /





































