PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर में विजय संकल्प के साथ आम आदमी पार्टी ने निकाली विशाल बाइक रैली,

Aam Aadmi Party took out a huge bike rally with victory resolve in Jalandhar Raman Arora Jalandhar

रमन अरोड़ा का दावा आप पार्टी की बनेगी इस बार पंजाब में सरकार,

PTB City न्यूज़ जालंधर : विधानसभा जालंधर सैंट्रल से आप पार्टी के प्रत्याशी रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में विजय संकल्प के साथ एक विशाल बाइक रैली निकली गई। बाइक रैली के दौरान जालंधर सेंट्रल विधानसभा के लोगों का जो उत्साह देखा है, उससे यह बात स्पष्ट है कि जनता रमन अरोड़ा को भारी बहुमतों से विजयी बनाएगी।

इस दौरान रमन अरोड़ा ने कहा कि इस बाइक रैली का मकसद इस क्षेत्र में जो कांग्रेस द्वारा विकास को लेकर लोगों के बीच झूठ और भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, उसको दूर किया जाए, साथ ही इस बाईक रैली का उद्देश्य विधानसभा के मतदाताओं को अरविंद केजरीवाल द्वारा दी जा रही गारंटी योजना से जागरूक व जानकार बनाना है।

उन्होंने लोगों को अरविंद केजरीवाल की गारंटी योजना के बारे में बताया कि आप पार्टी की सरकार आने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त, किसानों के बिजली बिल माफ, युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना व 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि मिलेगी।

रमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के लोगों के पास अब वोट हासिल करने के लिए भ्रम फैलाने का काम ही बचा है इसलिए इनके भ्रम से बचना है और 20 फरवरी को अपना वोट मुझे देकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की बहुमत वाली मजबूत सरकार बनाना है, उन्होंने कहा कि इन चुनावों में लोगों को नए विकल्प की तलाश है और आप पार्टी उनके लिए नए विकल्प के रूप में मौजूद है।